हनुमानगढ़ राजकीय जिला चिकित्सालय में बड़ी पहल: 6 से 9 दवा वितरण केंद्र, फीवर क्लीनिक, मेमोरी केयर क्लीनिक और सायंकालीन ओपीडी शुरू

हनुमानगढ़ राजकीय जिला चिकित्सालय

हनुमानगढ़, 7 जून 2026। हनुमानगढ़ टाउन स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल राजकीय जिला चिकित्सालय (Rajkiya Zila Chikitsalay Hanumangarh) में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार अस्पताल प्रशासन ने दवा वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ नई विशेष क्लीनिक सेवाएं और सायंकालीन ओपीडी की शुरुआत की है।

यह कदम मरीजों को तेज, सुगम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दवा वितरण केंद्र 6 से बढ़ाकर 9 किए गए

अस्पताल में दवा लेने के लिए लगने वाली लंबी कतारों को कम करने के उद्देश्य से दवा वितरण केंद्रों की संख्या 6 से बढ़ाकर 9कर दी गई है।

नई व्यवस्था इस प्रकार ह

  • ओपीडी ब्लॉक (मुख्य भवन) में – 6 दवा वितरण केंद्र
  • एमसीएच भवन में – 2 दवा वितरण केंद्र
  • एमसीएच भवन के कमरा संख्या 7 में – 24×7 संचालित 1 अतिरिक्त दवा वितरण केंद्र

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंकरलाल सोनी के अनुसार, 24 घंटे संचालित केंद्र से मरीजों को आपातकालीन और आवश्यक दवाएं किसी भी समय उपलब्ध हो सकेंगी।

फीवर क्लीनिक और मेमोरी केयर क्लीनिक की शुरुआत

अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी समय में दो नई विशेष चिकित्सा सेवाएं भी शुरू की हैं:
फीवर क्लीनिक – ओपीडी ब्लॉक के कमरा संख्या 33 में
मेमोरी केयर क्लीनिक – कमरा संख्या 12 में
मेमोरी केयर क्लीनिक में अल्जाइमर और डिमेंशियासे पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे बुजुर्ग मरीजों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

Read Also This-

लगातार बढ़ रही पानी की किल्लत से लोग परेशान, पिने के पानी को भी तरसे लोग : नोहर

Bhadra Breaking News भादरा क्षेत्र में चोरों का आतंक: एक ही रात में 5 गांवों के मंदिरों में चोरी

कोकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार को दिया 7 दिन का समय, CJP प्रमुख अभिजित दिपके बोले-यह तो सिर्फ ट्रेलर पिक्चर भी बाकी

हिडन कैमरे से महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान की जरूरत

सायंकालीन ओपीडी की शुरुआत (Evening OPD Hanumangarh)

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 7 जून 2026, रविवार से सायंकालीन ओपीडी शुरू कर दी गई है।

समय:प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक
स्थान: ओपीडी ब्लॉक, कमरा संख्या 36

सायंकालीन ओपीडी के दौरान:

  • एक अतिरिक्त दवा वितरण केंद्र संचालित रहेगा
  • आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी
  • चिकित्सकों का ड्यूटी शेड्यूल जारी कर दिया गया है
  • मरीजों को क्या होगा लाभ?
  • दवा वितरण में कम भीड़ और कम प्रतीक्षा समय
  • 24×7 दवा उपलब्धता
  • बुखार एवं संक्रामक रोगों के लिए अलग फीवर क्लीनिक
  • अल्जाइमर और डिमेंशिया मरीजों के लिए विशेष देखभाल
  • कामकाजी लोगों के लिए सायंकालीन ओपीडी सुविधा

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन नई व्यवस्थाओं से हनुमानगढ़ जिले के मरीजों को अधिक सुगम, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Scroll to Top