Bhadra Breaking News राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र में शनिवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। क्षेत्र के कई गांवों में स्थित मंदिरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए दानपात्र और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में पांच से अधिक मंदिरों में चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार भनाई, ढाका, गदरा, अनूपशहर तथा राजगढ़ तहसील के सादपुरा गांव के मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। चोर मंदिरों के दानपात्र उठाकर ले गए, वहीं कुछ स्थानों पर ताले तोड़कर नकदी, आभूषण और धार्मिक सामग्री भी चोरी कर ली गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह सुनियोजित और सीरियल चोरी की घटना प्रतीत होती है।
सबसे अधिक नुकसान हुआ यहाँ
सबसे अधिक नुकसान गदरा गांव में हुआ है, जहां शिव हनुमान मंदिर और बालाजी मंदिर से करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा गदरा शनि मंदिर, ढाका हनुमान मंदिर, भनाई हनुमान मंदिर, अनूपशहर मंदिर और सादपुरा मंदिर में भी चोरी की घटनाओं की सूचना मिली है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भादरा क्षेत्र में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।Bhadra Breaking News धार्मिक स्थलों तक को निशाना बनाए जाने से लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
तहशील में बढती घटनाये प्रसासन मस्त
घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिरों पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
भादरा क्षेत्र में हुई इन सिलसिलेवार चोरियों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब सभी की नजर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर इन वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी कब तक कानून के शिकंजे में आते हैं।
यह भी जाने :-
हिडन कैमरे से महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान की जरूरत
बीजेपी सरकार का बड़ा एलान, गाय पालने पर सरकार दे रही 72000 रूपये सालाना
राजस्थान में महंगाई का एक और झटका: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, आज से नई दरें लागू



