ग्वार के भाव का भविष्य 2026 :- खरीफ फसलो की बिजाई का सीजन शुरू हो चूका है ऐसे में किसानो के मन में ग्वार को लेकर के अभी स्थति स्पष्ठ नहीं हो पाई है।क्यूंकि ग्वार की फसल से किसानो को पिछले दो से तिन सालो में सिर्फ निरासा देने का काम किया है। ग्वार के भाव (guar bhav today) में एक अच्चा रुझान न मिल पाना किसान के लिए ग्वार की खेती नुकसान दायक बनी। जिसका असर बीते सीजन में देखने को मिला और ग्वार के रकबे में गिरावट देखने को मिली। काफी किसानो के मन में आज भी यह सवाल है की ग्वार का भाव भविष्य 2026 कैसा रह सकता है , ग्वार के भावो में तेजी लौटेगी या नहीं ?, ग्वार की कीमतों (gwar rate) में इजाफा आखिर कब तक होगा । उक्त सभी प्रकार की जानकारी आज की इस पोस्ट में प्रदान की गयी है।
(Guar) ग्वार एक प्रमुख खरीफ फसल है जौ की राजस्थान हरियाणा और मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ क्षेत्रो में पैदा होती है। विश्व की 80 फीसदी ग्वार की मांग भारत अकेला पूरी करता है। और भारत में 80 फीसदी ग्वार अकेला राजस्थान पैदा करता है। ग्वार मोटे आनाजो की श्रेणी में माना जाता है। जौ की कम पानी में भी हो जाता है। आज के ग्वार के रेट , हाजिर मंडियो में ग्वार का भाव राजस्थान हरियाणा , ncdex ग्वार रेट , ग्वार गम का भाव , इत्यादी सभी प्रकार की जानकारी इस पोस्ट के अंदर प्रदान की गयी है।
ग्वार का उपयोग ( Guar ka upyog)
प्रमुख ग्वार का उपयोग भारत में ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने ,कागज , एवं शैल गैन्स ओधोगिक क्षेत्रो में प्रमुख रूप से लिया जाता है। वही यूरोपियन देशो में क्रूड आयल एवं पशु चारे के रूप में भी किया जाता है। यानी आल ओवर देखा जाए तो ग्वार का उपयोग खाद्य उद्योगों में ,तेल और गैस उद्योगों में ,दवाईयो में , और एनी ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में काम में लिया जाता है। इन उद्योगों में ग्वार का सीधा उपयोग न हो कर के ग्वार के उत्पाद जैसे स्प्लिट , ग्वार कोरमा , ग्वार से निकलने वाली गम इत्यादी को काम में लिए जाता है।
यह भी जाने :- ncdex live 24 ret net live : ग्वार जीरा और अरंडी में तेजी सोने में गिरावट
ग्वार का उत्पादन और बिजाई रकबा
प्रमुख तौर पर राजस्थान में ग्वार की बिजाई अहम् मानी जाती है क्यूंकि प्रमुख ग्वार उत्पादक राज्यों में राजस्थान अग्रणी है। बीते सालो से ग्वार की कीमतों के निचले स्तर पर रहने से इन बीते सिजनो में ग्वार के रकबे में गिरावट का दौर रहा है । अबकी बार भी ग्वार की बिजाई प्रभावित हो सकती है। राजस्थान में ग्वार की बिजाई प्रमुखत मानसून पर निर्भर करती है। अधिकतर क्षेत्रो में बिरानी ग्वार का उत्पादन देखने को मिलता है। बीते सीजन में ग्वार की बिजाई 26 लाख हेक्टेयर में हुई । जो की अबकी बार और कम होने की आशंका है ।
Wheat rate today : गेंहू बाजार में उतार चढाव जारी , सरकारी खरीद लक्ष्य पूरा
वायदा बाजार में ग्वार के भाव (ncdex guar rate)
ncdex guar bhav today : ग्वार के भाव में अभी मानसून अहम् भूमिका निभाने का काम कर रहा है । ग्वार के वायदा भाव में एन दिनों में सुधार देखने को मिला है । ग्वार की वायदा में कीमते 6000 के सत्र पर पहुंच चुकी है । ऐसे में किसानो में मन मे और तेजी की उमीद है लेकिन इस सीजन में यह स्तर दूसरी बार देखने को मिला है । आज नवीनतम भावो के अनुसार ग्वार वायदा भाव 6071रु पर 52 रु की तेजी के साथ कामकाज कर रहा है ।
ग्वार के भाव में तेजी या मंदी 2026 | ग्वार का भाव भविष्य 2026
ग्वार की तेजी कई कारको पर निर्भर करती है । जैसे मौसम ,घरेलू मांग , वैश्विक मांग और निर्यात इत्यादी । फिलहाल देखा जाए तो ग्वार के भावो में मजबूती देखने को मिल रही है । ग्वार के फंडामेंटल मजबूत दिखाई दे रहे है ।ऐसे में ग्वार के भावो में अब बड़ी गिरावट एक बार मुश्किल है । एक सप्ताह जब तक मानसून राजस्थान नहीं पहुँचता है तब तक बाजार मजबूत रहेगा । ग्वार के भाव (Gwar bhav) भविष्य में देखा जाए तो बड़ी तेजी मुश्किल है ग्वार की कीमते 5500 से 6200रु प्रति क्विंटल के दायरे में रहने की आशंका है । वर्तमान में हाजिर अनाज मंडियो में माल की क्वालिटी के अनुसार ग्वार भाव न्यूनतम, 4500 से 5800 के सत्र पर देखने को मिल रहे है ।
अस्वीकरण – किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे । हमारा उधेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचना है । मंडी में अपनी कृषि जींस ले जाने से पूर्व मूल भाव पता जरुर करे ।किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वितीय सलाहकार से सलाह जरुर करे । फसलो के नवीनतम भाव , तेजी मंदी रिपोर्ट ,खबरे ,और अपडेट जानने के लिए थार टाइम्स की वेबसाइट पर विजिट करे । और सोशल मीडिया से जरुर जुड़े । धन्यवाद


