संत रामपाल ने बीजेपी के विधायक को नामदीक्षा देने से किया इनकार संत रामपाल ने कहा पहले ज्ञान लो फिर आना भाजपा विधायक लौटे वापस

संत रामपाल

संत रामपाल ने बीजेपी के विधायक को नाम दीक्षा देने से किया इनकार संत रामपाल ने कहा पहले ज्ञान लो फिर आना भाजपा विधायक लौटे वापस
हाल ही में एक ऐसी घटना हुई जो कि आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है हरियाणा के हिसार के नलवा की सीट से विधायक बने भाजपा के रणधीर पनिहार को संत रामपाल ने नाम दीक्षा देने से मना कर दिया। आपको बता दें कि भाजपा विधायक रणधीर पनिहार सोमवार शाम को संत रामपाल से मिलने के लिए उनके आश्रम पहुंचे। जहां पर दोनों की लगभग 4 मिनट तक मुलाकात हुई जिसमें रणधीर पनिहार संत रामपाल की तारीफ करते हुए दिखे।

बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार मिले संत रामपाल से

इसके बाद संत रामपाल ने भाजपा विधायक रणधीर पनिहार को बोले कि मैं आपकी बात सुन ली अब आप मेरी भी तो सुनो। आप नाम का स्मरण करो रणधीर पनिहार ने जवाब देते हुए कहा कि मैं तो आपका नाम ले लिया जिसके जवाब में संत रामपाल ने कहा कि ऐसे नहीं होता है स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए पहले नाम को लिखवाना पड़ता है।

ये भी जाने👉 ncdex live 24 ret net live : ग्वार जीरा और अरंडी में तेजी सोने में गिरावट

तो रणधीर पनिहार बोले कि अगर ऐसी बात है तो मेरा नाम अभी से लिख लीजिए तो संत रामपाल ने कहा यहां ऐसा नहीं होता पहले ज्ञान को समझो और फिर हमारे स्कूल की टर्म समझो उसके बाद आपका एडमिशन यहां होगा। रणधीर पनिहार बोले कि फिर आप मुझे समय दे दो जिसके जवाब में संत रामपाल बोले कि यह काम मैं नहीं करता यह काम हमारे हेल्पर करते हैं इस घटना के बाद भाजपा विधायक रणधीर पनिहार उदास हो गए और वापस लौट आए।

विधायक लौटे वापस

आपको बता दें कि पिछले साल चल मानसूनी सीजन में हरियाणा के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गई और सरकार भी गांव से पानी नहीं निकल पाई विफल हो गई। उसके बाद लोगों ने संत रामपाल से मदद मांगी लेकिन संत रामपाल उसे वक्त जेल में होने के कारण उनके परिवार और उनके समर्थ को ने उन गांव के लिए मुहिम चलाई और हर गांव में पानी के पाइप और पानी निकालने के लिए मोटर का इंतजाम किया। चारों ओर संत रामपाल का नाम सुनने के बाद विधायक रणधीर पनिहार संत रामपाल के दरबार में पहुंचे और उनके भक्त होने का दावा किया लेकिन जब संत रामपाल उनकी सारी बातें सुनी तो उन्होंने नाम लेने की सलाह दी।

Scroll to Top