क्या रहेगा फसलों का आगामी भाव देखे गवार, सरसों, गेहूं, चना, बाजरा, जीरा, बिनौला खल साप्ताहिक रिपोर्ट Guar ka bhav 2026

क्या रहेगा फसलों का आगामी भाव देखे गवार, सरसों, गेहूं, चना, बाजरा, जीरा, बिनौला खल साप्ताहिक रिपोर्ट

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

औद्योगिक मांग निकलने एवं बिकवाली घटने से ग्वार गम के भाव 11400/11500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6050/6100 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5800/5850 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम वायदे में तेजी का रुख रहा। भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।

गेहूं-लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं

यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का दबाव जोरों पर बनने तथा सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की सकल खरीद 353 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है। अब अधिकतर क्षेत्रों में धर्म कांटे सरकार के उखड़ गए हैं। मध्य प्रदेश में भी 104 लाख मीट्रिक टन खरीद हो गया। यहां ग्राहकी के अभाव में क्वालिटी के अनुसार माल के भाव 2690/2630 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं। अभी किसानों के पास स्टॉक जमा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़े👉 आज का ग्वार भाव 22 जून 2026: राजस्थान और हरियाणा मंडियों में ग्वार के ताजा रेट, जानें कहां मिला सबसे ऊंचा भाव

बाजरा-अभी ठहरकर तेजी संभव

बाजरे का स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, इसलिए गत सप्ताह बाजार 2180/2200 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच मजबूती लिए टिका रहा है। वास्तविकता यह है कि राया मथुरा भरतपुर लाइन में गर्मी वाला बाजरा आ रहा है, लेकिन किसी भी मंडी में माल का दबाव नहीं है, इसलिए फिलहाल मंदी नहीं लग रही है। वर्तमान में जो बाजरा स्टॉक में है, उसको धीरे-धीरे बेचना चाहिए, नई फसल आने से 100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ सकती है।

जीरा : दबा रह सकता है

ऊंझा में जीरे की करीब 12-14 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक पिछले कुछ दिनों के सामान्य स्तर के आसपास होने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से वहां इसकी कीमत में 25-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 315 रुपए या 1.50 प्रतिशत मंदा होकर 20,625 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा दबा रह सकता है।

सरसों ठहराव की उम्मीद

तेल मिलों की मांग निकलने एवं घटे भाव पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से सरसो के भाव 50 रूपये बढ़कर 7650/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जयपुर मंडी में सरसों भाव 7950 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है।

बाजार वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है।

बिनौला खल-घटने के आसर कम

पशु आहार वालों की मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से बिनौला खल 50 रुपए घटकर 4000/4300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। भटिंडा में इसके भाव 4400/4450 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4600/4700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनोला खल वायदा में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।

Scroll to Top