ग्वार अपडेट 2025

ग्वार अपडेट 2025 , राजस्थान के इन दोनों जिलो में ग्वार की हालत

Thar Times (नोहर,हनुमानगढ़) ग्वार अपडेट 2025 – देश भर के अंदर फसलो की स्थिति अबकी बार अच्छी नहीं है। कहीं सुखा है तो कही जलभराव ऐसे में अबकी बार किसानो में निराशा है। आज के इस उक्त लेख के अंदर हम बात करेंगे राजस्थान के हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले के अंदर ग्वार की अपडेट को लेकर। दोनों जिलो के अंदर बिजाई ,वर्तमान स्थिति और ग्वार का भाव उक्त सभी विषयों पर चर्चा निचे प्रदान की गयी है।

ग्वार की बिजाई हनुमानगढ़ और गंगानगर । ग्वार अपडेट 2025

  • हनुमानगढ़ और गंगानगर दोनों जिलो के अंदर वर्ष 2025 के अंदर ग्वार की बिजाई बीते साल की तुलना में कम दर्ज की गई। ऐसे में उत्पादन भी कम रहने की आशंका है।
  • हनुमानगढ़ जिले के अंदर ग्वार की बिजाई का लक्ष्य 3.5 लाख हेक्टेयर था लेकिन अबकी बार बिजाई का रकबा 86080 हेक्टेयर के अंदर ही सिमट कर रह गया।जो की लक्ष्य का 24.59 फीसदी हिस्सा है।
  • गंगानगर जिले के अंदर ग्वार की बिजाई का अनुमानित लक्ष्य 2 लाख हेक्टेयर था लेकिन बुवाई सिर्फ 31 हजार 210 हेक्टेयर के अंदर ही रह गयी।

ग्वार की फसल की वर्तमान स्थिति और ग्वार का भाव (Guar Bhav Today)

फसल की वर्मान स्थिति अगर देखा जाए तो फसलो के अंदर लगभग दोनों जिलो के अंदर ग्वार की फसल के अंदर 20 फीसदी नुकसान देखा जा रहा है। अगर समय रहते एक और बारिश जिलो के अंदर नहीं हुई तो ग्वार की फसलो के अंदर बड़ा नुकसान देखने को मिल सकता है। जिले के अधिकांश जगहों पर अतिवृस्टी के चलते ग्वार में नुकसान भी देखने को मिला। हनुमानगढ़ के नोहर भादरा के अंदर अभी तक ग्वार की फसल 70 फीसदी ही बंची हुई है।
ग्वार का भाव Gawar Ka Bhav

  • मंडियो के अंदर ग्वार का भाव हनुमानगढ़ के अंदर 4775 से 4900 रु प्रति क्विंटल देखने को मिल रहा है। गंगानगर की मंडियो के अंदर ग्वार का रेट 5100 रु प्रति क्विंटल तक देखा जा रहा है।
  • बीते सीजन के बाद अमूमन 12 महीनो से ग्वार का भाव 5000 रु प्रति क्विंटल के इर्द गिर्द ही रहा है।

ग्वार का रकबा कम होने के कारण

दोनों जिलो के अंदर किसान ग्वार की फसल को छोड़कर मुंग ,मोठ और मूंगफली जैसे नगदी फसलो की और आकर्षित हुए है।क्यूंकि इनका समर्थन मूल्य और लागत दोनों ग्वार की तुलना में फादेमंद है। ग्वार की बिजाई में कमी का प्रमुख कारण ग्वार का भाव ,सिंचाई पानी प्रमुख है।

यह भी जाने : घग्घर नदी अपडेट , घग्घर नदी आई उफान पर हनुमानगढ़ में अलर्ट

Similar Posts