ग्वार बाजार में लौटी रौनक: 6000₹ के पार पहुंचे भाव, नोहर-आदमपुर मंडी रही सिरमौर Guar Rate Today

Guar Rate Today

Guar Rate Today : ग्वार के किसानों और व्यापारियों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। देश भर की अनाज मंडियों में आज ग्वार के बाजार में जबरदस्त ‘रंगत’ देखने को मिली। वायदा बाजार में कल आई शानदार तेजी का सीधा असर आज हाजिर बाजार (मंडियों) पर दिखा, जिससे ग्वार के भाव 6000₹ प्रति क्विंटल के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गए। आज ग्वार के हाजिर बाजारों के अंदर बड़ी और शानदार तेजी देखने को मिली। अर्जनसर, महाजन लाइन ग्वार से अब खली खली नजर आ रही है। वाही पर पीलीबंगा & हनुमानगढ़ , जैतसर मंडी में ग्वार की आवक अब न के बराबर आ रही है अन्य मंडियो में आवक कमजोर हो चुकी है। देशभर के अंदर ग्वार आमदनी का आंकड़ा अब 20 हजार बोरी के निचे आ चूका है।

प्रमुख मंडियों के ग्वार के ताजा भाव (Guar Rate Today)(₹ प्रति क्विंटल)

आज राजस्थान और हरियाणा की प्रमुख मंडियों में ग्वार की आवक के साथ-साथ कीमतों में भी उछाल दर्ज किया गया:

मंडी का नामग्वार का भाव (अधिकतम)
नोहर मंडी6271₹
आदमपुर मंडी6065₹
रावतसर मंडी6165₹
मेड़ता मंडी5600₹
सिरसा मंडी6045₹
खाजूवाला मंडी 5700₹
पीलीबंगा मंडी 5730₹
घडसाना मंडी 5740₹
सादुलशहर मंडी 5550₹
किशनगढ़ मंडी 6000₹
गंगानगर मंडी 5900
रायसिंहनगर मंडी 5751₹
अनुपगढ मंडी 5805₹
रावला मंडी 5825₹
विजयनगर मंडी 5786₹
सूरतगढ़ मंडी 57055786₹
लुनकरंसर मंडी 5750₹
बाड़मेर मंडी 55755786₹
दादरी मंडी 4600₹ पुराना ग्वार
नोखा मंडी 5661₹

यह भी जाने नोहर मंडी ने मारी बाजी: देश भर में ग्वार के भावों में दर्ज की गई सबसे बड़ी तेजी Nohar Mandi Bhav

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में विभिन्न पदों पर चुनाव खर्च कीसीमा पुनःनिर्धारित

  • मांग में बढ़ोतरी: ग्वार गम की औद्योगिक मांग निकलने और हाजिर में स्टॉक कम होने के कारण कीमतों को सहारा मिल रहा है।
  • वायदा बाजार का असर: NCDEX (वायदा बाजार) में ग्वार सीड और ग्वार गम में कल आई मजबूती ने आज सुबह से ही व्यापारियों के हौसले बुलंद रखे।
  • मंडियों में सीमित आवक: ऊंचे भावों की उम्मीद में किसान अपनी फसल को रुक-रुक कर मंडी ला रहे हैं, जिससे बाजार में सप्लाई कम और मांग ज्यादा बनी हुई है।
    बाजार का आगे का रुख
    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ग्वार वायदा बाजार में स्थिरता बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में भावों में और भी सुधार देखने को मिल सकता है। नोहर, आदमपुर और रावतसर जैसी मंडियां वर्तमान में ग्वार के व्यापार का केंद्र बनी हुई हैं और यहां भाव अन्य मंडियों के मुकाबले अधिक मजबूत नजर आ रहे हैं।

नोट: किसान भाई अपनी फसल बेचने से पहले एक बार अपनी स्थानीय मंडी में भावों की पुष्टि अवश्य कर लें, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है।

Scroll to Top