गेहूं बाजार अपडेट 2026: सरकारी खरीद के बीच कीमतों में हलचल, क्या बेचान का है सही समय ?

गेहूं बाजार अपडेट 2026

गेहूं बाजार अपडेट 2026 : भारत के कृषि बाजारों में इस सप्ताह गेहूं की कीमतों में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय पूल में सरकारी खरीद भी जोरों पर है। इसके बावजूद चालू सप्ताह में गेहूं के दाम 250 रुपये प्रति क्विंटल तक उछल गए हैं।

प्रमुख बाजार भाव और व्यापार की स्थिति , गेहूं बाजार अपडेट 2026

बाजार में वर्तमान कीमतों का रुझान कुछ इस प्रकार है:

मिल क्वालिटी गेहूं: दिल्ली और प्रमुख केंद्रों पर भाव बढ़कर 2750 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।

उत्तर प्रदेश (UP) की मंडियां: यहां व्यापार 2575 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हो रहा है।

मध्य प्रदेश (MP) का नया गेहूं: मिल क्वालिटी नया गेहूं फिलहाल 2740-2750 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है।

पुराना गेहूं: बाजार में पुराने गेहूं की मांग अब भी बनी हुई है और इसके दाम नए गेहूं के मुकाबले ऊंचे स्तर पर हैं।

यह भी जाने : 120 BAHADUR- शरीर को चीरती वो माइनस 23 डिग्री की कम्क्म्पाती ठण्ड और चीन के 3000 सैनिको के साथ भीड़ गए देश के 120 बहादुर

सरकारी खरीद के आंकड़े: 150 लाख टन का लक्ष्य करीब

सरकारी स्तर पर गेहूं की खरीद (Procurement) की रफ्तार काफी तेज है:

अब तक लगभग 122-123 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है।

अनुमान है कि आगामी शनिवार तक जारी होने वाले नए आंकड़ों में यह आंकड़ा 150 लाख मीट्रिक टन को पार कर जाएगा।

हालांकि, मध्य प्रदेश की मंडियों में फिलहाल खरीद की रफ्तार थोड़ी धीमी (निराशाजनक) है, लेकिन आने वाले दिनों में वहां भी तेजी आने की प्रबल संभावना है।

गेंहू बाजार का भविष्य 2026 : क्या और बढ़ेगी तेजी?

बाजार विशेषज्ञों और वर्तमान यील्ड (Yield) को देखते हुए व्यापारियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण संकेत:

भारी आवक का प्रभाव: मंडियों में गेहूं की चौतरफा आवक बढ़ने से कीमतों में जो अचानक उछाल आया था, उस पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।

मंदी की संभावना कम: जब तक सरकारी खरीद की प्रक्रिया चालू है, तब तक भाव वर्तमान स्तर से नीचे जाने की उम्मीद बेहद कम है।

सावधानी जरूरी: जानकारों का मानना है कि इस स्तर पर ‘तेजी का व्यापार’ (बढ़ते भाव पर स्टॉक करना) नुकसानदायक हो सकता है। फसल की अच्छी पैदावार को देखते हुए बाजार में बहुत अधिक लंबी तेजी के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।

निष्कर्ष: यदि आप किसान या व्यापारी हैं, तो बाजार की आवक और सरकारी खरीद के अगले आंकड़ों पर नजर रखना बेहद जरूरी है। फिलहाल बाजार एक स्थिर दायरे में रहने की उम्मीद है।

Scroll to Top