Nohar Thar Times :- ( नोहर परिवहन अधिकारी RTO )कस्बे के रामा मैरिज पैलेस में रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अनूठा और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित हुआ। आमतौर पर वाहन चालकों और परिवहन विभाग के बीच छत्तीस का आंकड़ा दिखाई देता है। विभाग के अधिकारी चालान, भारी जुर्माने, जटिल प्रक्रियाओं और भय का वातावरण होता है। उसके विपरीत सोशल मीडिया पर प्रेमपूर्वक जागरूकता व कार्यशालाओं के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित करने वाले आरटीओ रायसिंह के सम्मान में Blood man of india के द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रायसिंह को रक्त से तोलना रहा । इस भावना से भरे कार्यक्रम ने वहां मौजूद हर शख्स को मानव सेवा के लिये प्रेरित किया।
युवाओं और महिलाओं में भारी उत्साह, 714यूनिट रक्त संग्रहित
इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। रायसिंह ( नोहर परिवहन अधिकारी RTO ) के प्रशंसकों और फोल्लोवेर्सों में इस कदर जुनून था कि उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ साथ सीमावर्ती राज्य हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के चुरु व बीकानेर जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और रक्तदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजकीय ब्लड बैंक, हनुमानगढ़ और नोहर ब्लड बैंक ही संयुक्त टीम ने कुल 714 यूनिट रक्त सन्ग्रहित किया। टीमों के संसाधान छोटे पड़ गये मगर अनेक रक्तदाता चाहकर भी रक्तदान नहीं कर पाये । आशा से अधिक रक्तदान हुआ ।
यह भी जाने :-
Delhi mandi bhav today : देखे आज दिल्ली मंडी के अंदर जिंसो के भाव क्या रहे है
राजस्थान तत्कालीन मौसम अपडेट : WEATHER REPORT
Hanumangarh Breaking News नकली दस्तावेजों से एमएसपी पर गेहूं बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रत्येक रक्तदाता को सुरक्षा का संदेश हेलमेट उपहार
रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिये पदम् ग्रुप ऑफ कम्पनीज के कुलरिया परिवार की ओर से प्रत्येक रक्तदाताओं को आईएसआई मार्का हलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया । ब्लड बैंक टीम की ओर से प्रशस्ति पत्र दिये गये।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो किसी को नया जीवन दे सकता है साथ ही, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हैलमेट का वितरण लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिये प्रेरित करेगा। आरटीओ रायसिंह (नोहर परिवहन अधिकारी RTO) ने आगुन्तको का आभार जताया । रक्तदाताओं व सहयोग करने वालो का भी आभार जताते हुये भविष्य में भी इसी प्रकार से लोक सेवक के रूप में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता राज जांगिड़, पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी रामकृष्ण भाकर, निर्वतमान जिला लोकपाल विनोद जांगिड़, ब्लडमैन ऑफ इण्डिया अमरसिंह नायक, 60 बार रक्तदान कर चुकी महिला रक्तदाता बिमला कस्वां, टिब्बी के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष कुलवंत सुथार, कृषि उपज मण्डी के निवर्तमान अध्यक्ष बलवीर सुथार, पूर्व उपप्रधान रामकुमार स्वामी, विश्व हिन्दू परिषद के सतवीर सहारण, सामाजिक कार्यकर्ता मकबूल मुलतानी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नायक, भाजपा चूरू के जिला महामंत्री कृष्ण भाकर, भाजपा राजगढ़ के मण्डल अध्यक्ष कृष्ण जांगिड़, मोहनलाल शर्मा, मांगीलाल नायक, ओमप्रकाश ढाका, आरटीओ की धर्मपत्नि श्रीमती प्रीति जांगिड़, सतपाल जांगड़ा, शिवनारायण सुथार, कृष्ण गोस्वामी, विनोद सुथार, संतराम दहिया, भागीरथ चौधरी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।



