चना भाव रिपोर्ट 2026 बिकवाली बढ़ने से चना की कीमतों में बदलाव

चना भाव रिपोर्ट 2026

चना भाव रिपोर्ट 2026 ~ Thar Times बिकवाली का दबाव बढ़ने से चना की कीमतों में गिरावट बढ़े हुए भावों पर बिकवाली का दबाव बढ़ने और लिवाली के शांत पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में नरमी का रुख देखने को मिला। उत्पादक मंडियों और पोर्ट पर चना की उपलब्धता बढ़ने के साथ-साथ दाल मिलर्स की सुस्त मांग के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है।

दाल और बेसन में उठाव कमजोर रहने से चना को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पा रहा है, जिससे भावों में स्थिरता नहीं बन रही। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार ऊंचे दामों पर स्टॉकिस्टों की सक्रियता भी सीमित बनी हुई है। आगामी दिनों में आपूर्ति और बढ़ने की संभावना है। 15 मार्च के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में नए चना की आवक तेज होने लगेगी, जिसके चलते बाजार में दबाव और बढ़ सकता है तथा कीमतों में आगे भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

चना की कीमतों में गिरावट । चना भाव रिपोर्ट 2026

दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5550/5575 रुपए व राजस्थान लाइन 5600/5625 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।

पोर्टआयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह आयातित चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी। और इस नरमी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5250 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5400 रुपए व मुंद्रा 5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

राजस्थान ग्राहकी का अभाव बना रहने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4550/5050 रुपए जयपुर 5550 रुपए बीकानेर 5150/5200 रुपए किशनगढ़ 5000 रुपए व कोटा 4500/4950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

महाराष्ट्रउत्पादक मंडियों में नए चना की उपलब्धता बढ़ने व बिकवाली का दबाव से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5200/5400 रुपए लातूर 5300/5700 रुपए अकोला 5500 रुपए नागपुर 5450/5475 रुपए व अहमदनगर 4700/4900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

मध्य प्रदेश लिवाली कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5100/5350 रुपए गंजबासोदा 4800/5200 रुपए सागर 4800/5200 रुपए कटनी 5550/5600 रुपए व इंदौर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी

Scroll to Top