ग्वार में लगा 6 फीसदी उपरी सर्किट भाव में 300 रु की तेजी लौटी आज

आज का ग्वार भाव

Thartimes(nohar) आज का ग्वार के भावों में लंबे समय के बाद आई तेजी ने राजस्थान के किसानों में नई उम्मीद जगाई है। हनुमानगढ़, बीकानेर और श्रीगंगानगर की मंडियों में ग्वार के दाम 5000-5200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं, जो पिछले कई महीनों की मंदी के बाद राहत भरा है।

तेजी के प्रमुख कारण ग्वार 2026

ग्वार की आवक कम होने और मांग में सुधार से भावों में उछाल आया है। मंडी विशेषज्ञों के अनुसार, चीन और अमेरिका जैसे देशों में ग्वार गम की डिमांड बढ़ी है, जो सीधे सीड के भावों को प्रभावित कर रही है। बीते दिन रावतसर मंडी में टॉप भाव 5186 रुपये, आदमपुर में 5154 और नोहर में 5065 रुपये दर्ज हुए। आज की बात करे तो आज राजस्थान की अधिकतर मंडियो के अंदर ग्वार के दाम 5000 रु प्रति क्विंटल पार कर चुके है।आज राजस्थान की नोहर अनाज मंडी टॉप रही ग्वार में ग्वार का भाव आज नोहर कृषि उपज मंडी के अंदर 5235रु दर्ज किया गया। इसी कड़ी में हरियाणा की आदमपुर मंडी में आज ग्वार का भाव 5262रु तक आ पहुचा।

हनुमानगढ़ फोकस स्थानीय मंडी नोहर में 130 रुपये की जोरदार तेजी दर्ज हुई, जो थार टाइम्स के पाठकों के लिए खुशखबरी। पश्चिमी राजस्थान के किसान 3800-4500 से ऊपर बिक्री कर लाभ कमा रहे। सतर्क रहें, मौसम और वैश्विक डिमांड पर निर्भर।

आज ग्वार वायदा बाजार के अंदर अच्छी बढ़त 24 NCDEX GUAR LIVE RATE ,आज का ग्वार भाव

आज ग्वार वायदा बाजार के अंदर अछि तेजी देखने को मिली। ग्वार जनवरी वायदा आज 5,256.00 रु पर +297.00 की तेजी के साथ 6 फीसदी उपरी सर्किट के साथ बंद हुआ है। जिससे हाजिर बाजार के अंदर आज अच्छा रुझान देखने को मिला है।
किसानों ने कम बुवाई की थी, जिससे उत्पादन घटा और बाजार में कमी पैदा हुई। सट्टेबाजों की गतिविधियां पहले भाव दबा रही थीं, लेकिन अब सीमित स्टॉक ने तेजी पकड़ ली।

यह भी जाने – मेहनत और निष्ठा से हर मंजिल हासिल की जा सकती है- वर्षा जांगिड़

आज का मंडीवार ग्वार का भाव और रुझान Guar Bhav Today

देशभर की अनाज मंडियो के अंदर आज के नवीनतम ग्वार का भाव इस प्रकार रहा है

  • रावतसर: 5235 रुपये (टॉप)
  • आदमपुर (हरियाणा): 5261 रुपये, स्थिर तेजी।
  • नोहर: 5235 रुपये, 130 रुपये की बढ़ोतरी।
  • सिवानी: 5000 रुपये, धीमी लेकिन सकारात्मक गति।
  • मेड़ता: 5050 रु
  • सूरतगढ़ मंडी: 5018 रु
  • विजयनगर मंडी: 5300 mtp
  • जैतसर मंडी: 5043 रु
  • रायसिंहनगर मंडी 5112 रु
  • संगरिया मंडी 5112 रु
  • अबोहर मंडी 5200 रु
  • नागौर मंडी 5091 रु
  • पदमपुर मंडी 5170 रु
  • जोधपुर मंडी 5280 रु
  • गंगानगर मंडी 5181 रु


किसानों पर प्रभाव
हनुमानगढ़ क्षेत्र के ग्वार उत्पादक किसान उत्साहित हैं, क्योंकि 1998 जैसी चक्रवर्ती तेजी की यादें ताजा हो गईं। कम उत्पादन के बावजूद 10-15 साल में एक बार आने वाली यह तेजी किसानों को आर्थिक मजबूती देगी।
मूंगफली जैसी वैकल्पिक फसलों से मुंह मोड़ने वाले किसान अब लाभान्वित हो रहे। हालांकि, सावधानी बरतें, क्योंकि सट्टेबाजी भावों को अस्थिर रख सकती है।

नोट – किसान व्यापार अपने विवेक से करे हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहचाना है





Scroll to Top