मुंग का भाव किसानो को फिर दे गया निराशा
Thar Times खरीफ फसलो का सीजन जोरो पर चल रहा है ऐसे में मुंग की फसल भी अब अधिकतर मंडियो में आ चुकी है। मुंग का भाव ने अबकी बार किसानो को निराश करने का कार्य किया है। आज की इस पोस्ट के अंदर आपको मुंग रिपोर्ट का विश्लेषण प्रदान किया गया है। बीते दिनों से मुंग की फसल मंडियो में आणि तो शुरू हो चुकी है लेकिन अबकी बार मुंग की क्वालिटी के अंदर दम वाली बात नहीं है। क्यूंकि बीते महीने जब मुंग की फसल पकाव पर थी तब राजस्थान हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी अत्यधिक बारिश देखने को मिली थी। जिसकी वजह से अबकी बार मुंग की फसल की क्वालिटी अच्छी नहीं आई।
मुंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2025-26 Moong Msp
राजस्थान सरकार के द्वारा मुंग की सरकारी खरीद की मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। मुंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य अबकी बार बढ़ा कर ₹8,768 कर दिया गया जो की बीते सीजन के अंदर ₹8,682 प्रति क्विंटल था । राजस्थान सरकार ने मुंग की खरीद के लिए पंजीयन पोर्टल ओपन कर दिया गया है। इसमें भी सोचनीय विषय है बिना गिरदावरी के पंजीयन करवा कर किसान टोकन कैसे प्राप्त करे ? सरकार के द्वारा अभी तक गिरदावरी नहीं करवाई गयी ना ही ऑफलाइन गिरदावरी के आदेश अभी तक दिए गए।
मंडियो में मुंग की आवक
राजस्थान हरियाणा की मंडियो के अंदर मुंग की आवक इस सप्ताह बम्फर देखने को मिल रही है। राजस्थान की नोहर अनाज मंडी (Nohar Mandi Bhav) के अंदर आज करीबन 5 हजार बोरी मुंग की आवक दर्ज की गयी है।आगामी दिनों में मुंग की आवक और अधिक बढ़ने की आशंका है। क्यूंकि अबकी बार मुंग के रकबे में बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। दूसरा बड़ा कारण मुंग की क्वालिटी कम होने की वजह से किसान अपना माल निकलने की सोच रहे है । जिसके परिणाम सवरूप आने वाले दिनों में मुंग की आवक और अधिक बढ़ेगी।
आज का मूंग का भाव Moong Ka Bhav Aaj Ka
राजस्थान हरियाणा की अनाज मंडियो के अंदर आज का मूंग का भाव कुछ इस प्रकार रहा है
मंडी नाम | मुंग का भाव / क्विंटल |
---|---|
नोहर | 800 से 8000रु |
दिल्ली | ७2५० से 8000 (पोलिस मुंग) रु |
मेड़ता | २५00 से ७५५१ रु |
किशनगढ़ | 2000 से 7000रु |
सिरसा | 1200 से ६२०० रु |
नोट – किसान साथियो ऊपर के भाव जो की टॉप भाव है। वो सिर्फ टॉप क्वालिटी के भाव है। अधिकतर मुंग १००० रु से 4500 रु के दायरे में निकल रहे है। इसके अतिरिक्त मुंग की क्वालटी अगर थोड़ी अछि है तो वह मुंग 6000 रु तक बिक रहा है। लाइव अपडेट के लिए फार्मिंग एक्सपर्ट और थार टाइम्स के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर देख सकते है।
अस्वीकरण – किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे। हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचाना है। किसी भी तरह के व्यापार से पहले नजदीकी मंडी में मूल भाव पता जरुर करे। धन्यवाद