नमस्कार दोस्तों उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड दिनों दिन बढती जा रही है. पिछले कई दिनों से कहीं पर गहरी धुंध तो कही पर शीतलहर का प्रकोप जारी है. अभी हाल ही के मौसम की बात करे तो कई जगहों पर जोरदार धुंध और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है वही पर दिन में कड़ी धूप देखने को मिल रही है. ऐसे में किसानो को भी बारिश का इन्तजार है क्यूंकि फसल भी अब बारिश के इन्तजार में खराब हो रही है. पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर बादलवाही भी बन रही है इसी में अब मौसम विभाग की और से एक नई बड़ी अपडेट निकल कर सामने आ रही है जिससे किसानो के चेहरों पर मुस्कराहट आ जाएगी आइये जानते है मौसम विभाग ने क्या अपडेट जारी है.
ये भी पढ़े 👉 31 दिसम्बर तक करा ले e-kyc वरना एलपीजी गैस कनेक्शन हो जायेगा बंद – LPG GAS NEW RULE 2026
बारिश अपडेट
दोस्तों स्कईमेट वेदर के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चूका है जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रो जैसे जम्मू कश्मीर जैसे इलाको में बर्फ़बारी शुरू हो चुकी है. अब 30 दिसम्बर और 31 दिसम्बर को यह और भी एक्टिव हो जायेगा. वही पर मैदानी इलाको की बात करे तो मैदानी इलाको में घना कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया गया है. बात करे बारिश की तो राजस्थान हरियाणा और पंजाब के कुछ इल्काको में 30 दिसम्बर से 1 जनवरी के बीच हलकी बारिश की सम्भावना है, घना कोहरा होने के कारण यातायात भी प्रभावित रहने की बाशंका है. इसलिए यात्रा करने के दौरान धीरे चले और फोग लाइट का उपयोग करे.
up और बिहार में शीतलहर के प्रकोप की सम्भावना जताई गयी है वही पर घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद भी जताई गयी है. नए साल पर ऊतारी भारत और मध्य भारत में घना कोहरा और कड़ाके की ठण्ड के जारी रहने की सम्भावना मौसम विभाग द्वारा जताई गयी है. मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी तक मौसम के सक्रिय रहने आसार मौसम विभाग के द्वारा जताए गए है जिससे 6 जनवरी से कहीं कहीं हलकी से माध्यम बारिश के असर बन सकते है. जिसके बारे में आगमी अपडेट पोस्ट द्वारा जारी कर दिया जायेगा.



