Chana Bhav Today देसी चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी दाल मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से बाजार घटकर 5975/6000 रुपए राजस्थान चना रह गया। ऑस्ट्रेलिया के माल भी उसी अनुपात में घटाकर बोले गए, लेकिन सप्ताह के पूर्वार्ध के दो दिनों के अंतराल ग्राहकी कमजोर होने से बाजार सुस्त हो गए हैं। दाल के पड़ते मिलने को 150 रुपए प्रति कुंतल कम से कम महंगा बैठ रहे हैं, इस वजह से कच्चे माल की अपेक्षा दाल की लिवाली और लाभदायक रहेगी। हालांकि मंडियों में माल का स्टॉक नहीं है तथा यहां दाल मिलें खाली चल रही है, इसे देखते हुए देसी चना 6500 रुपए प्रति कुंतल बन जाने की संभावना बन गई है।
पिछले महीने काबुली चने में आई तेजी के बाद सप्ताह के अंत में मुनाफा वसूली बिकवाली आने से दो रुपए प्रति किलो का करेक्शन आ गया। जो काबुली चना 62 रुपए प्रति किलो बिका था, वह ऊपर में 70 रुपए बनने के बाद 68 रुपए रह गया। बढ़िया सार्टेक्स महाराष्ट्र का माल 72 रुपए तक बोला गया। इंडियन मेक्सिको में भी तेजी के बाद थोड़ी सुस्ती दर्ज की गई, लेकिन अभी भी पीछे से माल नहीं मिलने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव को देखते हुए काबुली चने के भाव और तेज लग रहे हैं।
चना भाव आज का ( Chana Bhav Aaj Ka)
चना बाजार भाव आज (11 जून 2026)
देशभर की प्रमुख मंडियों में चना के भाव में हल्की कमजोरी देखने को मिली है। एमपी लाइन नया चना और राजस्थान जयपुर लाइन नया चना के भाव में ₹25 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चना दाल बाजार में मांग के अनुसार अलग-अलग मंडियों में भाव स्थिर से मजबूत बने हुए हैं।
दिल्ली नया चना भाव (Chana Market Rates Today)
एमपी लाइन नया चना: ₹5900 – ₹5925 प्रति क्विंटल (-₹25)
राजस्थान जयपुर लाइन नया चना: ₹5975 – ₹6000 प्रति क्विंटल (-₹25)
नोहर चना ₹5638
चना दाल बाजार भाव (Chana Dal Market Rates) मंडी भाव (₹ प्रति क्विंटल)
जयपुर ₹6750
इंदौर ₹7450 – ₹7550
अकोला ₹7000 – ₹7600
नागपुर ₹7100 – ₹7200
लातूर ₹7000 – ₹7600
गुलबर्गा ₹7400 – ₹7500
चना बाजार विश्लेषण
चना बाजार में सीमित खरीदारी और मिलों की सामान्य मांग के कारण भाव में हल्की नरमी बनी हुई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश की मंडियों में नई आवक का दबाव देखने को मिल रहा है, जिससे चना के भाव पर असर पड़ा है। हालांकि चना दाल की मांग स्थिर रहने से दाल बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिले हैं।
किसानों और व्यापारियों के लिए सलाह
विशेषज्ञों के अनुसार निकट भविष्य में चना बाजार मांग और आवक के आधार पर उतार-चढ़ाव दिखा सकता है। किसानों और व्यापारियों को बाजार की ताजा गतिविधियों पर नजर रखते हुए खरीद-बिक्री के निर्णय लेने चाहिए।



