क्या ग्वार की कीमते दोहराएगी साल 2021 की यादें जाने ग्वार का भाव कब बढ़ेगा 2026

ग्वार का भाव कब बढ़ेगा 2026

नमस्कार किसान साथियो (ग्वार का भाव कब बढ़ेगा 2026 ) थार टाइम्स की वेबसाइट पर आप सभी का हार्दिक स्वागत है। पिछले एक हफ्ते से अनाज मंडियो के अंदर ग्वार के भावो को लेकर के रौनक छाई हुई है। ऐसे में किसानो के मन में एक चिंता भी बनी हुई है की ग्वार का भाव आएगा या नहीं ? आखिर कब तक ग्वार के दाम यूह ऊपर निचे आते रहंगे। ग्वार के रेट क्या 2011 की तेजी दोहराएगा , हर कोई का सिर्फ एक ही प्रश्न की ग्वार में तेजी आएगी लेकिन कब ? आज आप सभी के इन सवालों के जवाब को लेकर के आया हु। ग्वार के भावो को लेकर के सभी प्रकार की जानकारी आप सभी को इस पोस्ट में देखने को मिलेंगा।

ग्वार में तेजी 2025-26,इस सीजन के अंदर ग्वार के भावो में निराशा देखने को मिली लेकिन बीते एक सप्ताह के अंदर ग्वार के भावो में जोरदार वापसी देखने को मिली है।

ग्वार सीड और गम का भविष्य अच्छा है और फसल बहुत बड़ी होने की संभावना नहीं है। जिस तरह से ग्वार की कमाई हो रही है, फसल बहुत छोटी है। इस साल ग्वार सीड की फसल 50-55 लाख बोरी से ज्यादा नहीं होने की संभावना है। बहुत सारा कैरीओवर स्टॉक भी बाजार में आ गया है।
अनुमान है कि देश में ग्वार गम का स्टॉक मिलों के पास करीब तीन लाख टन है। स्पॉट मार्केट में ग्वार सीड का भाव 5900 रुपये और ग्वार गम का भाव करीब 11,400 रुपये बोला जा रहा है। आज यानी 29 दिसंबर को ग्वार सीड-गम मार्केट में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यह मुनाफे रूपी बिका है। आज भी ग्वार के हाजिर बाजार में गिरावट देखने को मिली है हालाकि वायदा बाजार के अंदर शाम को वापिस तेजी दर्ज की गयी है ।

आज के ताजा ग्वार के भाव Guar Rates Today

आज भी ग्वार के बाजार में गिरावट देखने को मिली है। आज हाजिर बाजार के अंदर गिरावट देखने को मिली है । आज के नवीनतम मंडियो के ताजा भाव निचे दिए गया है ।आज राजस्थान की नोहर अनाज मंडी के अंदर ग्वार के भाव 6215रु तक दर्ज किया गया है

यह भी जाने – इस दिन से मौसम से लेगा करवट इन जगहों पर झमाझम बरसेंगे बादल- मौसम अपडेट देखे

31 दिसम्बर तक करा ले e-kyc वरना एलपीजी गैस कनेक्शन हो जायेगा बंद – LPG GAS NEW RULE 2026

ग्वार का भाव कब बढ़ेगा 2026 | ग्वार में तेजी कब आएगी

साल 2026 ग्वार मार्केट के लिए अच्छा है और किसी बड़ी मंदी के कोई संकेत नहीं हैं। ग्वार गम की डिमांड अच्छी है। गम का एक्सपोर्ट ट्रेड भी एवरेज 27 से 30 हजार टन हो रहा है। डोमेस्टिक कंजम्पशन भी चार से पांच हजार टन है।
देश में ग्वार सीड की आवक सीजन की शुरुआत में बहुत तेजी से बाजार में आई और अनुमान है कि तीन महीने में लगभग 35 लाख ग्वार सीड बाजार में पहुंचे।
देश में ग्वार से होने वाली आमदनी अब धीरे-धीरे कम होगी।

जब ग्वार सीड में तेजी होती है, तो सेल्स कम हो जाती है, लेकिन अगर मार्केट थोड़ा गिरता है, तो टेम्पररी सेल्स बढ़ने की संभावना है। ग्वार मार्केट में अभी रिएक्शन हुआ है, इसलिए आमदनी थोड़ी बढ़ेगी। ग्वार गम के दाम लगातार 30 से 35 परसेंट तक बढ़ गए हैं। चूरी-कोरमा के बाजार में भी तेजी देखी गई है। कोरमा का भाव 3800 रुपये था, जो बढ़कर 4600 रुपये हो गया है और वर्तमान में 4400 से 4450 रुपये है। चूरी बाजार में भी भाव मजबूत बने हुए हैं।ग्वार गम और इसके प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट जारी रहने की संभावना है, जिससे कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। ग्वार की कीमते जनवरी के प्रथम पंख्वाड़े में 6500 रु के स्तर पर जा सकती है। अभी तक बाजार में बड़ी तेजी की सम्भावना बहुत कम लग रही है

नोट – किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे

Scroll to Top